फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की मां का पर्स दस साल की लड़की लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह के दौरान दुल्हन की दादी के पास रखे गहनों के पर्स को एक 10 साल की लड़की लेकर फरार हो गई। इससे समारोह में हड़कंप मच गया। दुल्हन की मां की शिकायत पर डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी लड़की और उसके एक अन्य सहयोगी लड़के की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन एक्सटेंशन निवासी सोनिया अरोड़ा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी साबिया की 27 दिसंबर 2019 को शादी थी। उसके आनंद कारज सराभा नगर स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा में हो रहे थे। उसके पास पर्स में सोने व हीरे की अंगुठियां थी। एहतियात के तौर पर उसने पर्स को अपनी मां हरजीत कौर को सौंप दिया। कुछ समय बाद जब वह अपनी मां के पास पर्स लेने पहुंची तो पर्स वहां से चोरी हो चुका था। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लिया। फुटेज में साफ दिखा कि एक दस साल की लड़की उसकी मां के पास रखे पर्स को चुराकर ले जा रही है। उस लड़की के साथ एक लड़का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें