फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देख शादी से किया इन्कार, बारात लौटी

Sun, 16 Aug 2026 05:06 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजपुर के गांव जीवां अराई में एक अनोखी घटना सामने आई है। राजस्थान से आई बारात दुल्हन के बिना ही वापस लौट गई। फेरे की रस्म के दौरान दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखकर शादी करने से साफ इन्कार कर दिया।
दुल्हन का आरोप है कि उसे शादी के लिए किसी और लड़के की फोटो दिखाई गई थी। मंडप में किसी दूसरे लड़के को दूल्हा बनाकर खड़ा कर दिया गया था। राजस्थान के छतरगढ़ निवासी दूल्हे सैमसंग ने बताया कि रिश्ता दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। मोबाइल पर भी बातचीत होती थी। दूल्हे के पिता महिंदर बाजीगर ने इसे ठगी बताया है। उन्होंने कहा कि विचोले और लड़की की मां ने उन्हें बेटे की फोटो दी थी। महिंदर बाजीगर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपों का दौर
दुल्हन ने कहा कि जबरदस्ती शादी कराने का प्रयास किया गया तो वह अपनी जान दे देगी। लड़की पक्ष के कुलदीप सिंह ने भी लड़के की फोटो बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने लड़के पक्ष से कोई पैसा लेने से इन्कार किया। कुलदीप सिंह ने बताया कि बारात को वापस लौटा दिया गया है। दूल्हे के पिता ने विचोले पर लड़की की मां को गरीब बताकर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।
फोटो कैप्शन: गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) में बारात के लौटने के बाद जानकारी देते बाराती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें