फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से तो एक दिन मरेंगे लेकिन कृषि कानूनों से हर रोज : उगराहां

विज्ञापन
खनौरी से दिल्ली के लिए रवाना होते हुए किसानों का काफिला। - फोटो : SANGOOR
विज्ञापन
गेहूं की कटाई होते ही किसानों ने एक बार फिर दिल्ली बॉर्डर कूच करना शुरू कर दिया है। बुधवार को खनौरी से करीब छह हजार किसानों का काफिला दिल्ली रवाना हुआ। किसानों के काफिले का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना से तो एक दिन मरेंगे लेकिन यदि कृषि कानून वापस न हुए तो किसान रोजाना भूख से मरेंगे।
विज्ञापन

उगराहां ने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में किसान चार माह से दिल्ली बॉर्डर पर पक्का मोर्चा लगाकर बैठे हैं। कुछ दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसानों को उठाया जाएगा। धरना हटा दिया जाएगा। ये मात्र अफवाह है। इसी का जवाब देने के लिए लिए किसानों के काफिले दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। बुधवार को पंजाब के अलावा हरियाणा से बड़ी तादाद में किसान दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते जत्थेबंदी की तरफ से दवाएं, डॉक्टर, सैनिटाइजर का पूरा प्रबंध किया गया है। वे सरकार की ओर से दी गई कोई दवा नहीं लेंगे। किसान अब मन बना चुके हैं कि कृषि कानूनों को रद्द करवाकर ही लौटेंगे। इसके लिए चाहे कितना भी समय उन्हें पक्का मोर्चा लगाकर क्यों न बैठना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें