फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में फिर बनेगी आप सरकार, कांग्रेस-अकाली नेता दोबारा जेल जाने की तैयारी करें : भगवंत मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- पंजाब के विकास की अभी शुरुआत हुई है, आगे और काम करने हैं कपूरगढ़ में खेल स्टेडियम बनाने के दिए निर्देश
विज्ञापन

अमलोह की रैली में मुख्यमंत्री ने मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य सुविधाओं, रोजगार और सिंचाई के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
लखवीर सिंह लक्की
फतेहगढ़ साहिब। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अमलोह अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि 2027 में पंजाब में फिर आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें दोबारा जेल जाने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के विकास की अभी शुरुआत हुई है और राज्य में अभी बहुत काम करना बाकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कई कदम उठाए हैं। उनके अनुसार, 90 प्रतिशत से अधिक परिवारों को मुफ्त बिजली मिल रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जा रही है। मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 और अन्य वर्गों की महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और निवेश से छह लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। सिंचाई व्यवस्था पर 7200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अब 1587 गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है और नहरी सिंचाई का दायरा 26 से बढ़कर 80 प्रतिशत से अधिक हो गया है।
विज्ञापन

मान ने कहा कि सरकार एक हजार खेल मैदान जनता को समर्पित कर चुकी है और 3100 खेल स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों के 80 विद्यार्थियों ने 2021 में नीट परीक्षा पास की थी, जबकि 2026 में यह संख्या बढ़कर 882 हो गई। उन्होंने बिजली की तारें भूमिगत करने और पंजाब को बिजली के खंभों से मुक्त बनाने का सपना भी साझा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें