फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले के बाद लुधियाना की सीमाएं सील

Sat, 02 Jan 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट में एयर बेस पर शनिवार की सुबह हुए आतंकवादी हमले के बाद महानगर में भी हाइ रेड अलर्ट जारी कर दिया गया। महानगर की सीमाओं को सील कर दिया गया। महानगर आने वाले हर वाहन पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने शहर के प्रमुख चौकों और धार्मिक स्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस ने जीआरपी और आरपीएफ के साथ मिलकर स्टेशन पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए है। बस स्टैंड पर भी सुरक्षा के कड़े  प्रबंध किए गए है। पुलिस कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल और डिप्टी पुलिस कमिश्नर डॉ. नरेंद्र भार्गव ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने  हाथों में रखी हुई है।


 शहर  में एंट्री प्वाइंट कोहाड़ा चौक, साहनेवाल चौक, लाडोवाल, फिरोजपुर रोड  सहित अन्य सीमाओं पर पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी है। जिला पुलिस के बीस-बीस  मुलाजिम हथियारों से लैस होकर खड़े है। शहर में एंट्री होने वाली हर गाड़ी की तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा एंट्री प्वाइंट पर लगे कैमरे भी पुलिस की निगरानी में है। इसके अलावा पुलिस ने धार्मिक संस्थानों की कमेटियों के पदाधिकारियों को भी सुरक्षा के लिए  अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन




महानगर के प्रमुख चौकों पर अत्याधुनिक सिस्टम से लैस सीसीटीवी  कैमरे के जरिये भी निगरानी की जा रही है। पुलिस की एक स्पेशल टीम पुलिस सीसीटीवी कैमरे के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम पर तैनात कर दी गई है। पुलिस कमिश्नर  परमराज सिंह उमरानंगल ने कहा कि महानगर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस फोर्स  की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के हर चौक पर नाकाबंदी करी गई है।  हर एसीपी को अपने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश जारी कर  दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें