फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: हाइटेंशन वायर की चपेट में आया किशोर, झुलसने से मौके पर ही मौत

Tue, 23 Jul 2024 04:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों पर बिना सप्लाई बंद किए ही तार काटने का परिवार ने लगाया आरोप
विज्ञापन

थाना मेहरबान पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। मेहरबान के गांव रावत इलाके में हाइटेंशन वायर की चपेट में आया किशोर बुरी तरह से झुलस गया। बुरी तरह से झुलसे किशोर अमन को इलाज के लिए परिवार ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार वालों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन घर का लैंटर डाला जाना था। उनके घर से ऊपर से जो हाइटेंशन वायर निकलती है, उसे बांधा गया था। बिजली कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कराए बिना ही बांधी गई वायर को काट दिया, जो सीधे अमन के सीने पर आ लगी जिससे उसे करंट लग गया। परिवार वालों के हंगामा करने की सूचना मिलने पर थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत किया और परिवार के लोगों से बात कर उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई कर शव परिवार को सौंप दिया है। अमन के चाचा जॉनी ने बताया कि वह इलाके के स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। गांव में निर्माणाधीन मकान का लैंटर बिछाया जाना था। उनकी छत के पास से हाइटेंशन तार गुजरती है। तार को दूसरे तार से बांधा गया था। उसे काटने के लिए बिजली घर से कर्मचारी आए थे। उन कर्मचारियों ने बिजली घर से तारों की सप्लाई बंद किए बिना ही तार काट दिया। अमन घर के बाहर हाइटेंशन तार के नीचे खड़ा था और उसके सीने पर तार लग गई, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। इससे पहले कि वह संभल पाता, वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग एकत्र हो गए, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जॉनी ने बताया कि पावरकॉम विभाग के कर्मचारियों ने बिजली बंद किए बिना ही तार को बीच से काट दी, जिससे करंट की तार बच्चे पर गिर गई। तार गिरते ही बच्चा झुलस गया। थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई कर शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें