फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: टीएलएफ स्कूल में स्टेंपीडिया रोबोटिक्स ट्रेनिंग में अध्यापकों ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड, ए ग्लोबल स्कूल (टीएलएफ) में कंप्यूटर स्टाफ के लिए स्टेंपीडिया रोबोटिक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक प्रवीण गर्ग, इंजी. जनेश गर्ग और डायरेक्टर डा. मुस्कान गर्ग के निर्देशन में इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल के तकनीकी कौशल को और बढ़ाना था।
टीएलएफ स्कूल के प्रिंसिपल रंजीत भाटिया ने बताया कि यह पहल स्कूल के बढ़ते रोबोटिक्स पाठ्यक्रम के लिए फायदेमंद होगी। ट्रेनिंग में बुनियादी से लेकर उन्नत रोबोटिक्स तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान शिक्षकों को सॉफ्टवेयर ऑपरेटिंग, विजुअल और टेक्स्ट-आधारित कोडिंग, पायथन प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों के बारे में गहन प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा, थ्री-डी एआर (ऑगमेंटेड रियलिटी) और वी.आर. (वर्चुअल रियलिटी) जैसे इमर्सिव टेक्नोलॉजीज़ के साथ व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। विशेष रूप से, रोबोटिक्स में रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) स्कैनर के उपयोग को समझाया गया, जो कि एक महत्वपूर्ण व्यावहारिक कौशल था।
विज्ञापन

इंजीनियर जनेश गर्ग और डा. मुस्कान गर्ग ने इस प्रशिक्षण को टीएलएफ स्कूल की स्टीम शिक्षा में प्रतिबद्धता का प्रतीक बताते हुए शिक्षकों को सफलता की बधाई दी। उनका कहना था कि प्रशिक्षित स्टाफ अब छात्रों को जटिल रोबोटिक्स चुनौतियों से निपटने में सक्षम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें