फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी पास बेरोजगार यूनियन ने की बैठक

Sun, 08 Dec 2013 10:02 PM IST
अमर उजाला,लुधियाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले तीन साल से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की ओर से रविवार को सूबा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


यह बैठक गुरुद्वारा मंजी साहिब में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश प्रधान अमनदीप सिंह फुल ने की।

बैठक में सदस्यों ने पिछले तीन साल से सूबा सरकार के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई।

यूनियन सदस्यों ने आर पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। महासचिव रघबीर सिंह भवानीगढ़ ने कहा कि सरकार पिछले  तीन साल से टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों को जानबूझ कर रोजगार से वंचित रख रही है।

इसके अलावा सरकार अब 28 दिसंबर को तीसरी टीईटी परीक्षा लेने के नाम पर बेरोजगार अध्यापकों से करोड़ों रुपये इकट्ठे कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले दो बार के टीईटी पास को अभी तक रोजगार नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन ने टीईटी अध्यापकों की भरती बैच के आधार पर  और स्कूलों में पड़े खाली पदों को भरने की मांग की। इस मौके पर दीप राजा, मनप्रीत, रघबीर सिंह, गुरप्रीत, बलजिंदर और मनजिंदर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें