फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलवारा एयरपोर्ट परिसर में टैक्सी चालक की मौत: कार चलाते समय आया हार्ट अटैक, डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार

Fri, 16 Oct 2026 11:19 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

बरनाला निवासी मुकेश कुमार ट्राइडेंट कंपनी के एक अधिकारी को शुक्रवार सुबह की फ्लाइट से दिल्ली रवाना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पहुंचे थे। अधिकारी को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद वह अपनी कार से बरनाला वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट परिसर के भीतर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
हलवारा एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हलवारा से दिल्ली जा रहे ट्राइडेंट कंपनी के एक अधिकारी को एयरपोर्ट छोड़कर बरनाला लौट रहे 55 वर्षीय कार चालक मुकेश कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। 
विज्ञापन


अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी कार एयरपोर्ट परिसर की सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरनाला निवासी मुकेश कुमार ट्राइडेंट कंपनी के एक अधिकारी को शुक्रवार सुबह की फ्लाइट से दिल्ली रवाना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पहुंचे थे। अधिकारी को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद वह अपनी कार से बरनाला वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट परिसर के भीतर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन


दिल का दौरा पड़ने के कारण कार पर उनका नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गया। सुरक्षा में तैनात जवान किसी संभावित खतरे की आशंका के चलते तुरंत मौके पर पहुंचे। इस दौरान मुकेश कुमार ने कुछ संभलते हुए बताया कि अचानक चक्कर आने के कारण उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  टैक्सी चालक जतिंदर सिंह ने सुरक्षा कर्मियों की मदद से मुकेश कुमार को अपनी टैक्सी में लिटाया और स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मुकेश कुमार को दोबारा हार्ट अटैक आया और उनकी माैत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें