फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल टेनिस में डीएवी अमृतसर विजेता

Mon, 02 Nov 2015 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स पंजाब जोन (अंडर-19) का शुभारंभ भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ हुआ। टूर्नामेंट में चार कलस्टर जालंधर, पटियाला, बठिंडा और अमृतसर से आई 84 टीमों के 600 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन डीएवी कालेज प्रबंधकीय समिति नई दिल्ली के डायरेक्टर जेपी शूर मुख्यातिथि रहे। पहले दिन टेबल टेनिस, शतरंज, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, लॉन टेनिस, क्रिकेट, हाकी और स्केटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई।
विज्ञापन



टेबल टेनिस में डीएवी स्कूल अमृतसर पहले, डीएवी बीआरएस नगर दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज में पुलिस डीएवी जालंधर पहले और डीएवी मालेरकोटला दूसरे स्थान पर, बास्केटबॉल में डीएवी मोहाली पहले और डीएवी पखोवाल लुधियाना दूसरे स्थान पर, हैंडबॉल में डीएवी बीआरएस नगर लुधियाना पहले, फुटबॉल में महाराजा हरि सिंह एग्रीकल्चरल कॉलेजिएट स्कूल जम्मू पहले, बैडमिंटन में डीएवी लारेंस रोड अमृतसर पहले, क्रिकेट में डीएमएस डीएवी जालंधर पहले, लान टेनिस में डीएवी लारेंस रोड अमृतसर पहले और स्केटिंग में डीएवी पटियाला पहले स्थान पर रहा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें