शहर के डीएमसी और सीएमसी अस्पताल में पिछले दो दिन के दौरान स्वाइन फ्लू के नौ संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। इनके खून के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है। लैब रिपोर्ट के आधार पर ही इनका आगे ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा।
डीएमसी और सीएमसी में आए नौ मरीजों में दो जालंधर से, दो मरीज कपूरथला से, दो लुधियाना, होशियारपुर से एक, मोगा से एक और नवांशहर जिलों से एक मरीज संबंधित है।
इस सीजन में अब तक केवल सात मरीजों को स्वाइन फ्लू की बीमारी ने जकड़ा है। इनमें से तीन की मौत हो चुकी है। वहीं सेहत विभाग का दावा है कि इलाज के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।