फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मिठाई फैक्टरी में छापा, तीन क्विंटल मिठाइयां जब्त

Sat, 22 Aug 2026 05:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। त्योहारी सीजन से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने जस्सियां रोड स्थित आमेवी स्वीट्स फैक्टरी पर छापा मारा है। विभाग ने यहां से करीब तीन क्विंटल मिठाइयां जब्त कीं। छापे के दौरान फैक्टरी में साफ-सफाई के मानकों की अनदेखी पाई गई।
विज्ञापन

विभाग को सूचना मिली थी कि फैक्टरी में अस्वच्छ परिस्थितियों में मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। शिकायत के आधार पर शनिवार को टीम ने अचानक जांच की। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी। जब्त की गई मिठाइयों को फिलहाल खाने योग्य नहीं माना जा रहा है। विभाग इन्हें नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू करेगा। मिठाइयों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर फैक्टरी संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएचओ आशीष चावला ने बताया कि जांच में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं हो रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिठाइयां बनाने में पुरानी या खराब मिठाइयों और चाशनी का उपयोग किया जा रहा था। आशीष चावला ने कहा कि ऐसी सामग्री स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। नमूना जांच के बाद ही सामग्री की वास्तविक गुणवत्ता स्पष्ट होगी। फैक्टरी के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें