फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंदगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन टीम ने लिया जायजा, नगर काउंसिल ने कूड़े से तैयार की 70 फीसदी खाद

विज्ञापन
मंडी गोबिंदगढ़ नगर काउंसिल की ओर से हरबंसपुरा गांव में तैयार की गई खाद का जायजा लेते स्वच्छ भारत ? - फोटो : GOBINDGARH
विज्ञापन
नगर काउंसिल गोबिंदगढ़ स्वच्छ भारत मिशन 2021 में हिस्सा लेने जा रहा है, इसके तहत स्वच्छ भारत मिशन की अलग-अलग गतिविधियां शुरू कीं गई हैं। वीरवार को इन गतिविधियों का जायजा लेने के लिए स्वच्छ भारत प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा. पूरन सिंह और डा. नरेश कुमार, सहायक डायरेक्टर पीएमआईडीसी, चंडीगढ़ ने गोबिंदगढ़ के इलाकों का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी चरनजीत सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा, पंकज शौरी भी थे।
विज्ञापन

सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि शहर से टनों के हिसाब से निलकने वाले सूखे व गीले कूड़े से खाद तैयार करने के लिए नगर काउंसिल की ओर से शांति नगर व बस स्टैंड के पास वेस्ट मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटरों में मशीन लगवा रहे हैं। जिसमें कूड़े से निकलने वाले बड़ी तदात में लिफाफों को सीमेंट प्लांट में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आठ टन लिफाफे मैक्स फिल्म सिटी कुराली और खन्ना को भेजे जा चुके हैं, जहां से प्लास्टिक की टाइल बनाई जाएंगी।
इसके अलावा नगर काउंसिल ने हरबंसपुरा गांव के पास कूड़ा डंपिग फैक्ट्री में 70 फीसदी खाद तैयार हो चुकी है, जिसे बेचकर नगर काउंसिल आमदन जुटाएगी। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने खास तौर पर नगर काउंसिल गोबिंदगढ़ के एमआरएम सेंटरों में कंपोस्ट पिट, डंप साइट और रेमिडेशन (लजेसी वेस्ट) का मौका देखा गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने शहर निवासियों को गीला/सूखा कूड़ा अलग-अलग कर कंपोस्ट तैयार करने और ड्राई वेस्ट को रीसाइकल/रीयूज करने की अपील की गई। इस मौके हरप्रीत सिंह कम्यूनिटी फैसिलीटेटर, अजय और नगर काउंसिल का अन्य स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें