फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: मिनी मैराथन में सुखविंदर और करमजीत प्रथम

Sun, 01 Nov 2026 05:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत 3.5 किलोमीटर की मिनी मैराथन का आयोजन किया। इसमें लगभग 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। लड़कों के वर्ग में सुखविंदर सिंह और लड़कियों में करमजीत कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैराथन का उद्देश्य नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को मजबूत करना था। उपकुलपति परित पाल सिंह ने युवाओं को देश की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने खेलों को अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण माध्यम कहा। सिकंदर सिंह ने विद्यार्थियों को जिम्मेदारीपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। अमनदीप कौर ने खेलों के महत्व और आत्म-अनुशासन पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन नशे से दूर रहने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें