सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे नत्थोवाल ने अक्तूबर में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार उनका इस्तीफा मंजूर करने में अड़चनें डाल रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रायकोट से प्रभदीप सिंह नत्थोवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को गांव नत्थोवाल में आयोजित विशाल रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें हलका प्रभारी भी नियुक्त किया।
विज्ञापन
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे नत्थोवाल ने अक्तूबर में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार उनका इस्तीफा मंजूर करने में अड़चनें डाल रही है। आप नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल कर टिकट देने का प्रलोभन भी दिया था। नत्थोवाल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और सर्वधर्म सद्भाव की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने अकाली दल चुना।