फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायकोट में नए चेहरे पर अकाली दल का दांव: सुखबीर बादल ने प्रभदीप सिंह नत्थोवाल को बनाया उम्मीदवार

Sat, 14 Nov 2026 09:20 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे नत्थोवाल ने अक्तूबर में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार उनका इस्तीफा मंजूर करने में अड़चनें डाल रही है।
विज्ञापन
प्रभदीप सिंह नत्थोवाल और सुखबीर बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (बादल) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रायकोट से प्रभदीप सिंह नत्थोवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शुक्रवार को गांव नत्थोवाल में आयोजित विशाल रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें हलका प्रभारी भी नियुक्त किया।
विज्ञापन


सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में डिप्टी डायरेक्टर रहे नत्थोवाल ने अक्तूबर में सरकारी नौकरी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार उनका इस्तीफा मंजूर करने में अड़चनें डाल रही है। आप नेताओं ने उन्हें पार्टी में शामिल कर टिकट देने का प्रलोभन भी दिया था। नत्थोवाल ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और सर्वधर्म सद्भाव की राजनीति से प्रभावित होकर उन्होंने अकाली दल चुना।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें