फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान मजदूर ने की आत्महत्या

Tue, 15 Oct 2013 10:31 PM IST
अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान चार बच्चों के मजदूर पिता ने सोमवार रात जहरीली वस्तु पीकर आत्महत्या कर ली। मजदूर ने एक साल पहले 40 हजार रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन



 गांव मदौके निवासी परमजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी शमशेर सिंह के साथ हुई थी। वह चार बच्चों के पालन पोषण और पढ़ाई के लिए पति के साथ मजदूरी करके परिवार चला रहा थे। बच्चे बड़े हो रहे थे।

बढ़ती महंगाई के बीच उनके पालन पोषण और पढ़ाई के लिए उसके पति परेशान थे। महिला ने बताया कि एक साल पहले घर की आर्थिक तंगी के चलते उसके पति ने करीब 40 हजार रुपये कर्ज लिया था। सोमवार शाम परेशान होकर मजदूरी करके आए और घर से चले गए।
विज्ञापन


परमजीत कौर के अनुसार रात को दस बजे जब पति घर आए तो उनकी हालत बेहद खराब थी। उन्हें सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

 मृतक की पत्नी का कहना है कि वह एक कमरे के मकान में रहकर अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं। पहले पति के साथ मिलकर किसी तरह परिवार चला रही थी, पर पति की मौत के बाद परिवार का पालन पोषण मुश्किल हो गया है।

पंजाब खेत मजदूर यूनियन के ब्लाक प्रधान कुलदीप सिंह मदौके का कहना है कि उनके एक मजदूर साथी की कर्ज और आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने पर उनको बहुत दुख पहुंचा है। इस दुख की घड़ी में मजदूर यूनियन दुखी परिवार के साथ है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें