भट्टियां स्थित गुरप्रीत एन्क्लेव में रहने वाले अरुण (17) ने वीरवार देर रात अपने घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब उसके पिता कुलदीप सिंह उसके कमरे में गए। सूचना मिलने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक अरुण पढ़ाई की वजह से ही दिमागी रुप से परेशान था, जिस कारण उसने आत्महत्या की है।
थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि अरुण दसवीं कक्षा का छात्र था और 2014 में क्लास में फेल हो गया था। उसके बाद दो साल तक उसने पढ़ाई नहीं की। इस दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और नशा करने लग गया। परिजनों ने दो महीने पहले नए सेशन में अरुण का एक निजी स्कूल में दाखिला करवा दिया। मगर नशा करने और पढ़ाई में कमजोर होने की वजह से वह परेशान रहने लगा।
वीरवार रात को उसने कमरे में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर वरिंदरपाल ने कहा कि पुलिस ने कुलदीप सिंह के बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की है।