साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की तरफ से सोमवार को गुरु नानक कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मैडम रमनदीप कौर की देखरेख में छात्राओं का विज्ञान से संबंधित टेस्ट लिया गया।
इसमें स्कूल की 37 छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस टेस्ट में कक्षा बारहवीं की छात्रा मनजोत कौर और ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा रविंदर कौर ने प्रथम रैंक हासिल करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा लवप्रीत कौर द्वितीय रैंक हासिल कर रजत व रवनीत कौर ने तृतीय रैंक हासिल कांस्य पदक जीता।
गुरु नानक कालेज फॉर गर्ल्स की मैनेजिंग कमेटी के अतिरिक्त सचिव जगजीत सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल नवजोत कौर बराड़ तथा स्कूल प्रिंसिपल डॉ. जसजीत कौर शेरगिल ने विजेता छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए अन्य छात्राओं को भी उनके प्रेरणा लेने की बात कही। टेस्ट में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को भी फाउंडेशन द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह स्कूल और कालेज स्टाफ उपस्थित था।