फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के समर्थन में भूख हड़ताल की

Sat, 07 May 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी यूनियन  प्रधान कन्हैया कुमार तथा अन्य विद्यार्थियों पर हो रही धक्केशाही के खिलाफ मिनी सचिवालय के बाहर एक दिन की भूख हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन आल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन और आल इंडिया यूथ फेडरेशन के बुलावे व राष्ट्रीय काल पर विद्यार्थियों व युवा पीढ़ी की ओर से किया गया। भूख हड़ताल सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक की गई।  इस मौके पर नौजवान नेता राम प्रताप ने कहा कि इन विद्यार्थियों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। यह बात पूरी तरह साफ हो चुकी है कि वीडियो से छेड़छाड़ कर कन्हैया कुमार को देश विरोधी नारे लगाते दिखाया गया है।  

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि असल में यह सब राष्ट्रीय स्वयं सेेवक संघ के कहने पर हो रहा है और वह झूठा का सहारा लेकर उनकी विचारधारा से सहमत न होने वाले हर नागरिक को देशद्रोही करार दिया जा रहा है। जबकि अदालत में केस चल रहा है तो जेएनयू के वाइस चांसलर की ओर से सजा देना  बिल्कुल गैर कानूनी है। उन्होंने कन्हैया समेत कुछ विद्यार्थियों को विद्यालय से निकाल दिया है। यह सजा जल्द वापस ली जानी चाहिए। इस मौके पर अनिल कुमार, सरोज कुमार, गुरनाम सिंह, दिलजोत, प्राची, पूजा, ममता, अनोद कुमार, प्रदीप, राज कुमार मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें