बच्ची के बस के नीचे आते ही वहां मौजूद बाकी बच्चों ने शोर मचा दिया। किसी तरह से बस रूकवाई गई और घायल बच्ची को इलाज के लिए तुरंत फॉर्टिस हॉस्पिटल में पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
लुधियाना में चंडीगढ़ रोड के सेक्टर 32 में स्थित महानगर के प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर के अंदर ही स्कूल की बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को राैंद दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन
बच्ची के बस के नीचे आते ही वहां मौजूद बाकी बच्चों ने शोर मचा दिया। किसी तरह से बस रूकवाई गई और घायल बच्ची को इलाज के लिए तुरंत फॉर्टिस हॉस्पिटल में पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद बच्ची के परिवार वाले और लोग पहुंच गए जिन्होंने कार्रवाई की मांग की है। बच्ची की पहचान अमायरा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही थाना विजय नंबर 7 और एसीपी पूर्वी सोमेश्वर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश की मगर प्रदर्शनकारी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमायरा सेक्टर 32 बीसीएम स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा है। सोमवार को स्कूल में पेपर शुरू हुए थे। सुबह करीब 8:30 बजे जब बच्ची स्कूल आई तो क्लास रूम में जाते समय अचानक से एक बस बैक करते समय बस चालक से संतुलन नहीं संभला और बच्ची बस के नीचे आ गई।
परिवार वालों का आरोप है कि इसमें स्कूल प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही है कि जिस समय बच्चे स्कूल के अंदर जा रहे थे तो स्कूल प्रशासन का कोई भी व्यक्ति या टीचर बाहर मौजूद नहीं था ताकि अंदर जा रहे बच्चों को बच्चों से दूर रखा जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।