फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगा पीड़ित महिलाएं मरण व्रत पर बैठीं

Mon, 12 Sep 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
d
विज्ञापन
सिख दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी की महिला विंग की प्रधान गुरदीप कौर की अगुवाई में दंगा पीड़ित गुरमेल कौर, भूपिंदर कौर, सुरजीत कौर और गुरदेव कौर पंजाब की बेलगाम अफसरशाही के खिलाफ डीसी आफिस के बाहर मरण व्रत पर बैठ गई। इससे पहले दंगा पीड़ित परिवारों ने प्रधान सुरजीत सिंह और गुरदीप कौर की अगुवाई में दुगरी से लेकर भारत नगर चौक तक रोष मार्च निकाला। 
विज्ञापन


 सुरजीत सिंह और गुरदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से दंगा पीड़ित परिवारों के पक्ष में किए गए फैसलों को राज्य की अफसरशाही लागू करने के जगह पीड़ित परिवारों को जलील कर रही है।

उन्होंने बताया कि वह यह मांग कर रहे हैं कि पंजाब के सभी लाल कार्ड होल्डरों को एमआईजी फ्लैट और मकान अलॉट किए जाएं। जिन परिवारों को आज तक दो लाख रुपये की ग्रांट नहीं मिली, उन परिवारों को ग्रांट रिलीज की जाए। लुधियाना के जिन 135 दंगा पीड़ितों के लाल कार्ड रद्द किए गए हैं, वह बहाल किए जाएं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो पंजाब के अलग अलग जिलों में लाल कार्ड बनाने की फाइल पेंडिंग हैं, उनको क्लियर करके लाल कार्ड बनाकर दो लाख रुपये की ग्रांट रिलीज की जाए। दंगा पीड़ितों के शिक्षित बच्चों को पांच फीसदी सरकारी नौकरियां दी जाएं। दिल्ली में दंगा पीड़ितों को मोदी सरकार की तरफ से पांच लाख की ग्रांट दी गई है, उसी तर्ज पर पंजाब में रहते दंगा पीड़ित परिवारों को भी 5-5 लाख रुपये की ग्रांट दी जाए। मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से किए गए एक एक फैसले को लागू किया जाए। 

मरण व्रत पर बैठी गुरदीप कौर ने कहा कि अब चाहे उनकी जान चली जाए। जब तक पंजाब सरकार अफसरशाही को लगाम नहीं लगाती और उनकी मांगों को मान कर लागू नहीं किया जाता, वह मरण व्रत से नहीं उठेंगी। इस अवसर पर गुरदेव सिंह, जगीर सिंह, हरनेक सिंह दीवाना, कश्मीर सिंह, बिक्कर सिंह, तेजिंदर सिंह, मनजीत सिंह चावला, सतनाम सिंह सत्ता, अमरजीत सिंह राजपाल, मनमोहन सिंह पप्पू, अमरजीत सिंह दुगरी, सुरिंदर सिंह, सतवीरपाल सिंह सोनू, अमरजीत सिंह बब्बल, अमरीक सिंह हैबोवाल, हरबंस कौर, सुखदेव सिंह, गुरदेव सिंह और भूपिंदर सिंह उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें