फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हाथरस कांड के खिलाफ स्त्री सभा ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्त्री सभा ने वीरवार को लुधियाना में हाथरस कांड के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इस मौके पर सभी महिलाओं ने केंद्र और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभा के सदस्यों ने एकजुट होकर मामले में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की। पंजाब स्त्री सभा की अध्यक्ष डॉक्टर गुरचरण कौर ने कहा कि हैरानीजनक बात है कि जिस बच्ची को दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया गया हो। यूपी पुलिस कह रही है कि कोई दुष्कर्म नहीं हुआ। इससे साफ है सरकार आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री ने इस मामले तक एक शब्द तक नहीं कहा। इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए, क्योंकि सभी को पता है कि सीबीआई किसके इशारे पर चलती है। इस मौके पर सभा की महासचिव जीत कुमार, एडवोकेट अवतार कौर बराड़, कुसम लता सहित कई पदाधिकारी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें