खेल मुकाबला देखने गए थे आठ दोस्त, ढाबे पर डिनर के समय दिया घटना को अंजाम
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सुनाम ऊधम सिंह वाला। खेल मुकाबले में हुड़दंग मचाने से रोकने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मृतक को उसी के दोस्त ने रिवाल्वर से कई गोलियों से भून डाला। पुलिस ने मृतक के भाई कुलजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से दर्ज मामले के अनुसार पटियाला के गांव घडांव में शुक्रवार को आयोजित कबड्डी कप देखने के लिए दो गाड़ियों में आठ दोस्त रवाना हुए। खेल मुकाबले में धर्मेंद्र सिंह निवासी शेरों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। लोगों की ओर से आपत्ति जताने पर उसके दोस्त सुखजिंदर सिंह निवासी सिंघपुरा ने धर्मेंद्र सिंह को हुड़दंग मचाने से रोका। इस दौरान दोनों के बीच तकरार हुई, लेकिन अन्य दोस्तों ने दोनों को शांत कर सुलह करवा दी। बताया जाता है कि दोनों दोस्त एक ही गाड़ी में बैठकर सुनाम लौटे थे। आधी रात को सभी सुनाम लौटने पर एक ढाबे पर खाना खाने लगे। इसी दौरान धर्मेंद्र सिंह ने अपना रिवाल्वर निकाला और एक के बाद एक लगातार कई गोलियां सुखजिंदर सिंह पर दाग दीं। मौके पर ही सुखजिंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि आरोपी हत्यारा फरार हो गया। पुलिस ने हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
PHOTO-2023-02-17-11-23-15.jpg
PHOTO-2023-02-17-11-23-15.jpg
Attachments:
PHOTO-2023-02-17-11-23-15.jpg
116 KB
PHOTO-2023-02-17-11-23-15.jpg
94.9 KB