फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: गैंगस्टर सागर न्यूटर्न के दो साथी भारी मात्रा में हथियार समेत काबू

Sat, 18 Feb 2023 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की छह पिस्तौल, आठ मैगजीन और 12 कारतूस बरामद नाभा जेल में बंद गैंगस्टर न्यूटर्न के कहने पर इंदौर से लाए थे हथियार, देना था बड़ी वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। हत्या, हत्या के प्रयास सहित लूटपाट के मामलों में नामजद और नाभा जेल में बंद गैंगस्टर सागर न्यूटर्न के दो साथियों को कमिश्नरेट पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल 2 की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर थाना डिविजन पांच के इलाके से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के कब्जे से कमिश्नरेट पुलिस ने .32 की छह पिस्तौल, आठ मैगजीन और 12 कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी नाभा जेल में बंद गैंगस्टर सागर न्यूटर्न के संपर्क में थे और उसी से आदेश मिलने के बाद हथियारों की खरीद फरोख्त करते थे। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने इस मामले में जवाहर नगर कैंप के रहने वाले मुनीश उर्फ लल्लू और होशियारपुर के तलवाड़ा निवासी अनिकेत चौहान तलवाड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सूत्र बताते हैं कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम सूचना मिलने के बाद इन दोनों को गिरफ्तार करने के लिए लाडी के घर पर गई थी तो वहां पर पुलिस पार्टी पर हमला हुआ। मगर इस मामले में अभी अधिकारियों ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल 2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह को सूचना मिली थी कि आरोपियों के पास भारी मात्रा में हथियार हैं और वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने सूचना के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से हथियार भी पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों आरोपी नाभा जेल में पिछले काफी समय से बंद गैंगस्टर सागर न्यूटर्न के संपर्क में हैं, वह जेल के अंदर से ही फोन के जरिये सारा सिस्टम चला रहा था। वहीं से आदेश देता था कि क्या सामान कहां से लाना है और कहां पहुंचाना है। किससे पैसे लेने हैं यह सारी जानकारी भी सागर ही आरोपियों को देता था। आरोपी कुछ समय पहले ही सागर न्यूटर्न के कहने पर ही मध्यप्रदेश के इंदौर से हथियारों की खेप लेकर आए थे और अगले आदेश का इंतजार कर रहे थे। सागर न्यूटर्न ने ही उन्हें आदेश जारी करना था कि हथियारों का क्या करना है, मगर उससे पहले ही आरोपी गिरफ्तार हो गए। सीपी ने बताया कि आरोपी सागर न्यूटर्न को भी इस मामले में नामजद किया है और उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद ही सारी कहानी पता चल पाएगी।

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था सागर न्यूटर्न
सागर न्यूटर्न एक तेज तरार्र किस्म का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ शहर के कई थानों में मारपीट, लूटपाट, हत्या के प्रयास और हत्या सहित की मामले दर्ज हैं। उसकी कई लोगों के साथ दुश्मनी भी है और उसे डर है कि उस पर हमला न हो। वह जेल में बैठा ही अपना सारा काम चला रहा था। जेल में बैठे ही हथियारों की सप्लाई, ड्रग सप्लाई सहित दो नंबर के सारे धंधे कर रहा था। आरोपी सागर ने आरोपियों को इंदौर हथियार लेने के लिए भेजा था और अपने पास रखने के लिए कहा था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि सागर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। वह वारदात आरोपियों से ही करवाने की कोशिश में था और तभी उन्हें आदेश देकर सारा काम करवा रहा था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियारों के जरिये किस बड़ी वारदात को अंजाम देने में जुटा था।
आरोपियों को ही गिरफ्तार करने गई थी पुलिस तो हुआ हमला
सूत्र बताते हैं कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी लाडी के घर रुके हैं। जब टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने गई तो उन पर हमला कर दिया गया। जब पुलिस को इन दोनों मामलों के कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो अधिकारियों ने घुमा फिरा कर जवाब दिया कि यह मामला अलग है और पुलिस लाडी के घर नशे को लेकर दबिश देने गई थी। पुलिस ने लाडी और उसके भाई सहित परिवार पर मामला भी दर्ज किया है। जबकि सूत्र बताते हैं कि आरोपियों को गिरफ्तार करते समय ही पुलिस पर हमला हुआ है क्योंंकि दोनों आरोपी जवाहर नगर कैंप के ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें