फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी मामले में एसटीएफ ने किसान और ट्रांसपोर्टर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। खेतीबाड़ी और ट्रांसपोर्ट धंधे की आड़ में नशा तस्करी का कारोबार करने वाले दो तस्करों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गुप्त सूचना के आधार पर दुगरी के फ्लावर चौक के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब दोनों आरोपी कार में सवार होकर हेरोइन की खेप देने के लिए जाने लगे थे। आरोपियों के कब्जे से साढ़े छह सौ ग्राम हेरोइन के साथ साथ कार भी एसटीएफ की टीम ने बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में कोट मंगल सिंह निवासी अजय पाल (34) और माणक एन्क्लेव निवासी रजत अरोड़ा (50) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी माणकवाल घर में इकट्ठा हैं और दोनों हेरोइन तस्करी के लिए जाने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाका लगाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अजय पाल खेतीबाड़ी की आड़ में ही नशा तस्करी करता है। आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन तस्करी के मामले दर्ज हैं, जबकि रजत अग्रवाल ट्रांसपोर्ट कंपनी का मालिक हैं और उसी की आड़ में बाहरी इलाकों में हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करते हैं। आरोपी रजत के खिलाफ भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।
लाडोवाल पुलिस ने किया नशा तस्करों को गिरफ्तार
थाना लाडोवाल की पुलिस ने हेरोइन तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 105 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने इस मामले में हुसैनपुर निवासी शमशेर सिंह उर्फ शेरु, जस्सियां निवासी लखविंदर सिंह और मनी राम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें