फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सेंट सोल्जर ग्रुप और रमाडा होटल के मालिक से इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर तीन करोड़ की ठगी, केस दर्ज

Sun, 01 Sep 2024 10:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। महानगर जालंधर के सेंट सोल्जर ग्रुप के परिवार से ताल्लुक रखते और नामी होटल रमाडा के मालिक राजन चोपड़ा से इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। थाना भार्गव कैंप में राजन चोपड़ा के बयानों पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के मंडी रोज पर स्थित छतरपुर मार्ग डीएलएफ निवासी परमिंदर सिंह सभ्रवाल, पवनीश सभ्रवाल, गुरलीन कौर सभ्रवाल, परमीत सभ्रवाल और भार्गव कैंप निवासी आर्काइव ऑफिस इन्फ्रा के उमेश साहन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

राजन चोपड़ा ने शिकायत में बताया कि वह उमेश के जरिये दिल्ली में रहने वाले आरोपियों के संपर्क में वह आए थे। उन्हें को-वर्किंग स्पेस बिजनेस में इन्वेस्ट कर मुनाफा दिलाने के लिए विश्वास में लिया और झांसे में फंसा लिया था। उनकी तीन करोड़ रुपये में डील हुई थी। आरोपियों को जब पैसे मिल गए तो उन्होंने न तो कोई इन्वेस्टमेंट की कार्रवाई की और न ही पैसे वापस किए। यहां तक आरोपियों ने राजन के फर्जी साइन कर एक जाली पार्टनरशिप डीड तैयार करवाई थी जिसके बारे में उन्हें कुछ पता नहीं चला। शिकायत की जांच के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें