फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्साकशी के मुकाबले में तरनतारन की टीम विजेता

Mon, 04 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल
विज्ञापन
रामपुरा फूल में आयेजित पंचायती खेल मुकाबले के दौरान विजेता टीमों को सम्मानित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग की ओर से राज्य स्तरीय पंचायत टूर्नामेंट करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके आखिरी दिन सोमवार को मोगा जिले के लड़कों व बठिंडा की लड़कियों ने बाजी मारी। 22 जिलों से आए हुए करीब 1500 खिलाड़ियों ने इन मुकाबलों में भाग लिया। रस्साकशी के पंचायती वर्ग मुकाबले में जिला तरनतारन की टीम विजेता रही। वहीं सामान्य वर्ग में जिला जालंधर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की सर्कल स्टाइल कबड्डी में मोगा की टीम ने बठिंडा को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।

लड़कियों के नेशनल स्टाइल कबड्डी मुकाबले में जिला बठिंडा की टीम ने मानसा को हराया। वॉलीबाल में बठिंडा पहले और फरीदकोट दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंकने में मोगा के तेजिंद्र पाल सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की दो सो मीटर दौड़ में वीरपाल कौर बठिंडा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों की चार सो मीटर दौड़ में मुक्तसर के स्वर्णजीत ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


लड़कों की दो सौ मीटर दौड़ में मुक्तसर के ही स्वर्णजीत सिंह ने फिर बाजी मारी। सौ मीटर दौड़ में संगरूर के संदीप सिंह ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया।  ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने बताया कि राज्य में 23 साल के बाद यह पंचायती खेल मुकाबले आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में यह टूर्नामेंट हर साल आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्व कबड्डी कप अक्तूबर या नवंबर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें