फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: तस्करों की इमारत पर बुलडोजर, करोड़ों की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनाम। पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनाम की इंदिरा बस्ती में एक कुख्यात तस्कर की अवैध इमारत को ढहा दिया। यह संगरूर जिले में गिराया गया 32वां अवैध निर्माण है जिस पर तस्कर ने ड्रग तस्करी से कमाए पैसे से कब्जा जमाया हुआ था। एसपी विर्क के अनुसार अब तक तस्करों की करीब 3 करोड़ 63 लाख रुपये मूल्य की नौ संपत्तियां भी जब्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के मार्गदर्शन और एसपी नवरीत सिंह विर्क के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान में अब तक 783 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस 1170 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, कमर्शियल मात्रा में ड्रग्स रखने वाले 43 मामलों में 82 आरोपियों को दबोचकर उनके नेटवर्क को कमजोर किया गया है। डीएसपी हरविंदर सिंह खैरा ने बताया कि जिस परिवार का अवैध मकान गिराया गया। उसके तीन सदस्यों पर कुल 16 केस दर्ज हैं जो उनकी गहरी आपराधिक संलिप्तता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि पुलिस जहां तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं नशे से बाहर निकलने की चाह रखने वाले युवाओं की मदद के लिए जिले में सरकारी नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्र भी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें