फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: जगरांव की मंडियों में धान का उठान धीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। एशिया की दूसरी सबसे बड़ी जगराओं की अनाज मंडियों में 20 से 22 लाख बोरी धान का उठान धीमा होने से आढ़तियों और मंडी मजदूरों की चिंता बढ़ गई है। सरकारी खरीद के बाद भी धान खुले आसमान के नीचे पड़ा है। इसे संभालना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
आढ़ती एसोसिएशन जगरांव के प्रधान कन्हैया गुप्ता ने इस संबंध में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर, जगरांव के एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा कि खरीद एजेंसियों से लगातार लिफ्टिंग तेज करने की अपील की जा रही है। इसके बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है। खुले में पड़े लाखों बोरी धान को खराब मौसम से बचाना मुश्किल है। रात के समय चोरी की घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। मजदूर दिनभर काम करके थक जाते हैं जिससे रखवाली करना कठिन हो जाता है। इस बार गर्म मौसम के कारण धान के सूखने से वजन घटने की समस्या भी सामने आ रही है। एसोसिएशन का कहना है कि वजन में आने वाली कमी का नुकसान मजदूरों और आढ़तियों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उठान की रफ्तार दोगुनी की जाए
कन्हैया गुप्ता ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की कमी के कारण खरीदे गए धान की संभाल के लिए निर्धारित मंडी बोर्ड के रेट से अधिक मजदूरी देनी पड़ रही है। नई फसल की आवक के लिए मंडियों में जगह बनानी है। ऐसे में पुरानी खरीद का धान संभालना मजबूरी बन गया है। आढ़ती एसोसिएशन जगरांव ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी खरीद एजेंसियों को उठान की रफ्तार दोगुनी करने के निर्देश दिए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें