गांव जय सिंह वाला के स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर किसी ने नारे लिखे हुए देखे। उसने तुरंत गांव की पंचायत को सूचित किया। सूचना मिलने पर पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
बठिंडा के गांव जय सिंह वाला के स्कूल की दीवार एवं एक अन्य दीवार पर शहीद दिलावर बब्बर जिंदाबाद के नारे लिखे हुए पाए गए। सोमवार सुबह जानकारी मिलने के बाद देहात पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव जय सिंह वाला के स्कूल की दीवार और एक अन्य दीवार पर किसी ने नारे लिखे हुए देखे। उसने तुरंत गांव की पंचायत को सूचित किया। सूचना मिलने पर पंचायत के सदस्य मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। थाना सदर के थानाध्यक्ष मुनीश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।