फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीले कार्ड से काटे गरीबों के नाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजदीकी कस्बा धनौला में गरीब जरूरतमंद परिवारों के नीले कार्ड न बनाने और बने हुए नीले कार्ड काटने के रोष में गरीब लोग शनिवार को कड़ी धूप में पानी की टंकी पर चढ़ गए और नीचे रह गए गरीब परिवारों ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही डीएसपी राजेश छिब्बर पुलिस पार्टी सहित मौका पर पहुंच गए। पीड़ित सुखविंदर सिंह मुंदरी, तलविंदर सिंह, बूटा सिंह, रजनी कौर इत्यादि ने बताया कि कस्बा धनौका के रहने वाले 700-800 के करीब जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड बिना किसी वजह से काट दिए गए हैं। अब दोबारा नहीं बनाए जा रहे, न ही जरूरतमंदों के नए नीले कार्ड बन रहे हैं। सूचना मिलते ही हलका बरनाला के आम आदमी पार्टी के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर पहुंचे, उन्होंने पंजाब सरकार व प्रशासन की आलोचना करते कहा कि इन गरीब जरूरतमंद लोगों के नीले कार्ड तुरंत बहाल किए जाएं और नहीं तो पार्टी संघर्ष करेगी। आखिर में डीएसपी राजेश छिब्बर ने सभी नीले कार्ड बहाल करवाने एवं जरूरतमंदों के नए नीले कार्ड बनवाने का भरोसा देकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें