फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट की योजना बनाते छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। सीआईए टू की पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने की योजना बना रहे छह आरोपियों को लोहारा रोड स्थित सिमरन पैलेस के पास एक खाली प्लाट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से ऑटो रिक्शा, तेजधार हथियार और लोगों से लूटे गए बीस मोबाइल फोन बराम दिए है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान गांव लोहारा स्थित गिल कालोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ राजू, शिमलापुरी स्थित ढिल्लों नगर निवासी रंजीत सिंह उर्फ बंटी, शिमलापुरी बसंत विहार निवासी हनी कुमार, शिमलापुरी निवासी गोविंद विहार निवासी अजय कुमार, डाबा के सुंदर नगर इलाके में रहने वाले दुलरनचंद कुमार उर्फ दुलार और शिमलापुरी जुझार नगर निवासी अमन के तौर पर हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करने के सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार इलाके में नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते है और किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्यादातर शिमलापुरी, डाबा रोड और इसके आसपास इलाकों में लूटपाट करते हैं। आरोपी गुरजीत और रंजीत के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें