फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों में चोरी करने के मामले में छह आरोपी काबू, चोरों के पास जेवरात, चार बाइक, एक स्कूटर और मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद पड़े घरों की दीवार फांदकर चोरी करने वाले छह आरोपियों को थाना दुगरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, 33.62 ग्राम सोने के जेवर, 64.50 ग्राम चांदी के जेवरात, चोरी की चार बाइक, एक स्कूटर, दो लैपटॉप, एक गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी सतजोत नगर निवासी जीतू, रूप नगर निवासी विक्की, रूप नगर निवासी राजू, गांव बीला निवासी मंजीत सिंह, गांव ललतों खुर्द निवासी जगमीत सिंह व पक्खोवाल रोड निवासी अंकुर कुमार उर्फ विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एडीसीपी 2 जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि थाना दुगरी के अधीन आती चौकी शहीद भगत सिंह नगर के इंचार्ज एसआई सुनील कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ फुल्लवाल गेट के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जीतू और विक्की अपने साथियों के साथ बंद पड़े घरों को निशाना बनाते हैं।
आरोपी इस समय इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनका एक साथी राजू वहां से फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर मंजीत सिंह, जगजीत सिंह, अंकुर कुमार उर्फ विक्की और राजू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से उक्त सामान बरामद किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें