फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: ताजपुर रोड पर स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर से चांदी के गहने चोरी

Thu, 17 Sep 2026 03:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
डिवीजन सात की पुलिस कर रही मामले की जांच, सीसीटीवी हो रहे चेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ताजपुर रोड के किशोर नगर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में बुधवार देर रात चोरी हुई। नकाबपोश अपराधी मूर्तियों के चांदी के आभूषण और पुजारी की एक्टिवा लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी पहने और चेहरा ढके हुए मंदिर में प्रवेश करता दिख रहा है। उसने पहले जायजा लिया फिर चोरी को अंजाम दिया। पुजारी जय भगवान शर्मा के अनुसार चोर मां भगवती के शयन स्थान से चांदी का सामान व भगवान श्री कृष्ण की चांदी की मुरली चुरा ले गया। साथ ही पुजारी की नई एक्टिवा गाड़ी भी ले गया। थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्ध की पहचान कर रही है। वह जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। चोरी गई संपत्ति का मूल्य भी आंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें