संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। सर्किट हाउस के नजदीक एक कार सवार ने आगे जा रही कार से रास्ता मांगने के लिए हाॅर्न बजाया तो आगे जा रही कर में सवार युवकों ने गोली चला दी। मामला 2 सितंबर की रात का है। 3 सितंबर को केस दर्ज किया गया। इस मामले का मुख्य आरोपी कोई और नहीं बल्कि पहले भी कई बार शहर में गोली चलाने की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सिमर कबड्डी निकला। थाना गेट हकीमां की पुलिस ने आरोपी सिमर को गिरफ्तार कर लिया है। वह काले रंग की वरना कर में सवार होकर जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की है।
गांव जगदेव कलां में रहने वाले लवप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह दोनों कर में सवार होकर कचहरी रोड पर जा रहे थे। सर्किट हाउस चौक में पहुंचे तो उनके आगे कर जा रही थी। उन्होंने रास्ता मांगने के लिए हाॅर्न बजाया। आगे जा रही कर में सवार युवकों ने पिस्टल से कार पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली उनकी कार को लगी। पुलिस ने सिमर के अलावा उसके साथी जसनूर व कार में सवार एक अज्ञात लड़की के खिलाफ केस दर्ज किया है।