फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शापिंग करने गए कारोबारी की कार से हीरे चोरी

Thu, 02 Jul 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी के साथ शॉपिंग करने आए कारोबारी की कार का लॉक खोल कर चोर अटैची चोरी कर ले गए। अटैची में 65 हजार के हीरे थे। वारदात थाना कोतवाली से कुछ कदमों की दूरी पर हुई।
विज्ञापन


कार मालिक जब वापस आया तो उसे अटैची चोरी का पता चला। थाना कोतवाली की पुलिस ने न्यू किचलू नगर के अमित कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


न्यू किचलू नगर के कपड़ा कारोबारी अमित कुमार अपनी पत्नी के साथ चौड़ा बाजार स्थित पिंग प्लाजा मार्केट में शॉपिंग के लिए गए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी थाना कोतवाली के पास ही पार्क कर दी थी। जब वह शॉपिंग के लिए गए तो अटैची गाड़ी में थी।

कुछ देर जब वापस आए तो देखा कि कार का लॉक खुला हुआ था। अंदर पड़ी अटैची गायब था। अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि अटैची में 65 हजार के हीरे और कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें