फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों ने लगाया धरना, कामकाज ठप

Sat, 05 Oct 2013 11:13 PM IST
अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
विज्ञापन
मानसा में बिना बारिश के बस स्टैंड चौक में सीवरेज ओवर फ्लो होने के कारण गंदा पानी बड़ी मात्रा में जमा हो गया। इस कारण बस स्टैंड के निकट दुकानदारों का कामकाज ठप होकर रह गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक को इधर उधर से गुजरना पड़ा। पानी निकासी न होने से दुकानदारों में रोष फैल गया। दुकानदारों और पूर्व पार्षद राम कुमार ने गंदे पानी में सड़क पर बैठकर धरना लगा दिया।


 दुकानदारों में इस धरने के कारण आवागमन ठप होने लगा। बाद में ट्रैफिक कर्मचारियों ने वाहनों का रास्ता बदल दिया। इस मौके पर डीएसपी सुलखन सिंह, थाना प्रभारी हरपाल सिंह और नगर कौंसिल के ईओ विजय कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व पार्षद राम कुमार तुरकिया, दुकानदार मनजीत सिंह, शेर जंग सिंह, मोहित, राजेश और राजीव कुमार ने कहा कि प्रशासन व नगर कौंसिल द्वारा इस चौक में पानी निकासी के लिए लाखों रुपये खर्चने के बाद भी इसका कोई हल नहीं किया जा सका है।

उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में उनका कामकाज ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि सीवरेज बंद होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। यह प्रक्रिया लगातार जारी रहती है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा। इस मौके पर उक्त अधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि इस समस्या का आने वाले दिनों में स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर सीवरेज कर्मचारियों को बुलाकर सफाई शुरू करवा दी। इसके बाद पानी का निकास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें