अर्थिक मंदी से जूझ रहे कारोबारियों को दशहरे के बाद सोमवार को धनतेरस पर रौनक देखने को मिली।
आज
बाजारों में लोगों ने सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद
इत्यादि की जमकर खरीदारी की। एक अनुमान के मुताबिक शहर में करीब 200 करोड़
रुपये की खरीदारी हुई है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कारोबार ठंडा ही
रहा है।
धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसी को देखते
हुए लोगों ने आज बाजारों का रुख किया। सुबह से लेकर देर शाम तक बाजारों में
ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। फेडरेशन आफ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज
एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रधान बदीश जिंदल का कहना है कि पिछले साल धनतेरस
पर लुधियाना में ढाई से तीन सौ करोड़ की बिक्र ी हुई थी, जबकि इस बार करीब
दो सौ करोड़ का कारोबार हुआ है।
आर्थिक मंदी का असर बाजार में
देखने को मिला है, बावजूद इसके अन्य दिनों के मुकाबले आज बिक्री अधिक रही।
लोगों ने नई कारें, मोटरसाइकिल और वाहन खरीदे। पंजाब स्वर्णकार संघ के
एडिशनल जनरल सेक्रेटरी गोपाल भंडारी ने कहा कि दशहरे के बाद आज बाजार में
रौनक देखने को मिली। पिछले साल धनतेरस पर सोने का दाम करीब 27,500 रुपये
प्रति दस ग्राम और चांदी का दाम 44 हजार रुपये प्रति किलो के आसपास था।
इस बार सोने के दाम 26,200 रुपये और चांदी के दाम 36 हजार रुपये रहे। ऐसे में लोगों ने चांदी सोने की खरीदारी को भी प्राथमिकता दी।