फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल फीस के खिलाफ शिवसेना पंजाब ने घेरा कांग्रेसी विधायक का घर

विज्ञापन
लुधियाना में स्कूल फीस को लेकर विधायक के घर के बहर रोष प्रदर्शन करते शिवसेना पंजाब के सदस्य। - फोटो : LUDHIANA
विज्ञापन
स्कूल फीस के खिलाफ शिवसेना पंजाब ने शनिवार को कांग्रेस विधायक सुरिंदर डावर के घर का घेराव किया। इस दौरान हल्का सेंट्रल से कुछ अभिभावक भी इस मुहिम में साथ चल पड़े। विधायक के घर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया और मांग की गई कि वह सरकार से दो महीने की फीस माफ करवाए। सुरिंदर डावर ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला के साथ बातचीत कर इसका हल निकलवाएंगे।
विज्ञापन

शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने बताया कि स्कूल फीस माफी को लेकर अब नेताओं के बीच जाएंगे, जिन्होंने चुनाव के दौरान लोगों से वादा किया था कि वह उनके हर सुख दुख में चौबीस घंटे साथ खड़े है। वह विधायक सुरिंदर डावर के घर पहुंच उन्हें याद करवाने आए है कि जो उन्होंने वादा किया था, वह पूरा करवाए। उन्होंने सुरिंदर डावर से पूछा कि अगर सरकार उनका कहा नहीं मानती तो वह उनके इस आंदोलन में शामिल होंगे। इस पर सुरिंदर डावर ने गोल मोल जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की दस्तक के बाद कोई कमाई नहीं हुई। स्कूल प्रबंधक बच्चों के परिजनों से फीस मांग रहे हैं। वह सरकार इस मामले में कुछ भी नहीं कर रही। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं की प्राइवेट स्कूलों के साथ सांठगांठ है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने कुछ नहीं किया तो उनका आंदोलन और भी तेज होगा। इसके बाद शिवसेना पंजाब के सदस्यों ने भाजपा पंजाब के कैशियर गुरदेव शर्मा देबी के दफ्तर के बाहर जाकर प्रदर्शन किया और उन से अपील की कि वह सरकार पर दबाव बनवाएं कि स्कूल वाले दो महीने की फीस माफ करें।
विज्ञापन

सीएम और शिक्षा मंत्री से करूंगा बात : डावर
कांग्रेसी विधायक सुरिंदर डावर ने बताया कि शिवसेना पंजाब का मुद्दा वाजिब है। अगर बच्चों ने शिक्षा नहीं ली तो फीस किस बात की। शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने पहले लोगों से कहा था कि वह कोई फीस नहीं देंगे, लेकिन बाद में फैसला किस कारण बदला इस बारे में उन्हें कुछ मालूम नहीं है। वह इस मसले को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिक्षामंत्री विजय इंद्र सिंगला के पास उठाएंगे और लोग की अपील को पूरा करवाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें