उज्जैन महातीर्थ में होने वाले महाकुंभ के अवसर पर शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की 29वी विशाल शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकली। चांदी के रथ पर भगवान भोले नाथ सोने के स्वरूप में विराजमान थे। यात्रा में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि शिवरात्रि भक्तों को शिव से मिलाने वाली रात है। जो जन इस दिन श्रद्धा और भक्ति से शिव पूजन करता है उसके जीवन के कष्टों का निवारण हो जाता है।
बाला जी सेवा परिवार प्रमुख संत राम जिंदल जी ने कहा कि इस शोभा यात्रा के माध्यम से शिव और बाला जी दोनों का आशीर्वाद हमें मिलता है। प्रधान सुनील मेहरा, राधे शाम आहूजा ने कहा कि इस भोले नाथ के इस पर्व पर समाज को जहां संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त होता है वहीं सभी देवी देवताओं सहित शिव परिवार भी आशीर्वाद देता है।
इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बंसल, राजिंदर बसंत, डॉ. तेजिंदर सिंह, जुग्गी बराड़, बलकार सिंह, सन्नी भल्ला, जय प्रकाश, गुरदीप सिंह नीटू, डीपी खोसला, सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, सतपाल गोसाईं, पूर्व मंत्री जगदीश साहनी बटाला, विनोद भारती, राधे शाम आहुजा, कैप्टन स्याल, राजा धीर, राजिंदर शर्मा, अविनाश रॉय, लीना टपारिया, अश्वनी बहल, पवन शर्मा, शिव नारायण गुप्ता, सतीश मल्होत्रा, ब्रिज जिंदल, संजय कपूर, मंजू सिक्का, अविनाश सिक्का, गौरव बाबा, रजत जैन, कुलवंत सिंह, बलबीर गुप्ता, मनमोहन भट्ट, राघव शर्मा, प्रशाद कमेटी की ओर से सुशील जैन काला, जोगिंदर पाल जैन, भगत राम जिंदल, जोली जैन, विजन गुप्ता, रमेश जैन बिट्टा, संजय गुप्ता, प्रेम गुप्ता, कुलजिंदर सिंह, बिट्टू गुंबर और गुरदीप सिंह नीटू मौजूद रहे।