गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित शहीद-ए-आजम भगत सिंह पंजाब खेल मुकाबले के दूसरे दिन हैंडबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल और साइकिलिंग के मुकाबले करवाए गए। बास्केटबॉल (लड़के) मुकाबले में लुधियाना ने फतेहगढ़ साहिब को 71-37 से और पटियाला ने मोगा को 70-29 के अंतर से पराजित किया।
लड़कियों के मुकाबलों में कपूरथला ने मोगा को 45-17 के अंतर से, अमृतसर ने मानसा को 34-13 से और होशियारपुर ने फरीदकोट को 29-10 के अंतर से मात दी। हैंडबॉल (लड़के) मुकाबले में फिरोजपुर ने तरनतारन को 32-16 के अंतर से, श्री मुक्तसर साहिब ने मानसा को 29-18 के अंतर से, जालंधर ने संगरूर को 28-10 से और रोपड़ ने फतेहगढ़ साहिब को 25-11 के अंतर से मात दी।
साइकिलिंग (लड़के) मुकाबले में एक किलोमीटर रेस में पटियाला का दीपक मेहता पहले, लुधियाना का हरसिमरनजीत सिंह दूसरे और पटियाला का गुरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 15 किलो मीटर स्क्रैच रेस में अमृतसर का हरप्रीत सिंह पहले, पटियाला का गगनवीर दूसरे और अमृतसर का भूपिंदर कुमार तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 500 मीटर ट्रैक रेस (साइकिलिंग) मुकाबले में पटियाला की जश्नजीत कौर पहले, पटियाला की प्रियंका दूसरे और अमृतसर की राजवीर कौर तीसरे स्थान पर, 10 किलो मीटर स्क्रैच रेस में पटियाला की हरप्रीत कौर पहले, अमृतसर की गुरप्रीत कौर दूसरे और अमृतसर की नरपिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।
फुटबॉल (लड़कियां) में बरनाला ने तरनतारन को हराया। अमृतसर और पटियाला के बीच मुकाबला 1-1 के अंतर से बराबरी पर रहा, जबकि संगरूर ने कपूरथला को 1-0 से मात दी। फुटबॉल (लड़के) मुकाबले में अमृतसर ने पठानकोट को 12-1 से, मोगा ने मानसा को 3-1 से, बठिंडा ने संगरूर को 3-1 से, बरनाला ने फिरोजपुर को 4-1 से, फरीदकोट ने मुक्तसर को 2-0 से, कपूरथला ने रोपड़ को 2-0 से और एसएएस नगर ने फाजिल्का को 1-0 के अंतर से मात दी।