संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। सीटी यूनिवर्सिटी में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में शफात नावेद को मिस्टर फ्रेशर्स और गिरिशा जैन को मिस फ्रेशर्स का खिताब मिला। कार्यक्रम में फैशन शो, संगीत और नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।
पुणे से आए डीजे तलम की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रो चांसलर डॉ. मनबीर सिंह ने कहा कि फ्रेशर्स विद्यार्थियों के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत है। यूनिवर्सिटी का प्रयास है कि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को पहचानें और सार्थक संबंध विकसित करें। वाइस चांसलर डॉ. नितिन टंडन ने कहा कि यूनिवर्सिटी का जीवन नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं। मिस्टर-मिस फ्रेशर्स प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को परखा गया। बीएससी फैशन डिजाइन के नीरज को मिस्टर आइकॉनिक और तनिष्का मिन्हास को मिस आइकॉनिक चुना गया। बीएससी क्लिनिकल साइकोलॉजी की प्रभदीप कौर ने मिस चार्मिंग का खिताब जीता। प्रभनूर सिंह बत्रा को मिस्टर चार्मिंग घोषित किया गया। डायरेक्टर डीएसडब्ल्यू इंजीनियर दविंदर सिंह ने कहा कि समारोह का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी का महत्वपूर्ण हिस्सा महसूस कराना था।