संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। डिवीजन आठ की पुलिस ने एक घर पर दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2.47 लाख रुपये की नकदी व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में रिंकी बेदी, दीपक करीर, अमित दास, राजीव सग्गड़, मानव खन्ना, रोहित शर्मा और अमित कालड़ा के खिलाफ गैब्लिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
दरअसल, पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ आरोपियों ने जुआ खेलने के लिए एक घर किराये पर लिया है। आरोपी इस समय उसी घर के अंदर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उक्त घर पर दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से ताश की गड्डी के साथ-साथ 2.47 लाख रुपये बरामद किए गए।