शादी के 15 दिन बाद कनाडा चली गई दान कौर
पीड़ित गुरचरण सिंह ने बताया कि उनके गांव ढैपई के बिचौलिए के माध्यम से 9 अगस्त 2023 को अपने बेटे तेजिंदर सिंह की शादी दान कौर के साथ की थी। दान कौर को कनाडा भेजने से लेकर शादी पर आने वाला सारा खर्च किया। शादी से पहले बाकायदा एक एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें उनके बेटे तेजिंदर सिंह को कनाडा की पीआर दिलवाने की शर्त रखी गई थी। शादी के 15 दिन बाद दान कौर कनाडा चली गई। 11 मार्च 2024 को उनका बेटा तेजिंदर भी कनाडा चला गया। तेजिंदर के कनाडा पहुंचने के 10 दिन बाद ही दान कौर उसे छोड़ कर चली गई और सारा सामान भी समेट कर ले गई। दान कौर ने तेजिंदर को पीआर करवाने की बजाए उसे तलाक का नोटिस थमा दिया।
बिचौलिए पर भी दर्ज हो केस
उन्होंने पुलिस प्रशासन और सरकार से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि दान कौर उनके बेटे तेजिंदर को कनाडा में पीआर करवाए नहीं तो उनके 45 लाख रुपये वापस करें। गुरचरण सिंह ने बिचौलिए को भी मुकदमे में नामजद करने की मांग की है।