फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेट हार्ट स्कूल ने पहले फीस मांगी, बाद में माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन के समय स्कूल सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ट्यूशन फीस ले सकते हैं, इसके अलावा कोई अन्य फीस नहीं ली जाएगी। इससे पहले भी शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला ने आदेश जारी किया था कि कोई स्कूल लॉकडाउन के समय अभिभावकों को फीस देने के लिए दबाव न बनाए। अगर किसी स्कूल के खिलाफ फीस के लिए दबाव बनाने की शिकायत आई तो उसकी मान्यता रद्द की जाएगी। कई स्कूलों की ओर से फीस मांगने और दबाव बनाने की शिकायतें शिक्षा विभाग के पास पहुंची भी। लेकिन बरनाला में रायकोट रोड बरनाला ट्राईडेंट ओवरब्रिज के समक्ष स्थित सेक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल बच्चों के अभिभावकों को बार-बार फोन व मैसेज कर उनसे फीस भरने का दबाव बना रहा था। स्कूल के फोन की घंटियों से सताए बच्चों के अभिभावकों ने इसकी शिकायत डीसी तेज प्रताप सिंह फूलका को दी। डीसी फूलका ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए डीईओ सेकेंडरी सर्बजीत सिंह तूर की ड्यूटी लगाई। इसके बाद डीईओ सेकेंडरी सर्बजीत सिंह तूर की ओर से कारण बताओ नोटिस जैसे ही स्कूल के प्रबंधकों को मिला तो उन्होंने लिखित माफी मांग कर पीछा छुड़वाया व आगे से ऐसा न करने के लिए कहा। वहीं व्यापार महासंघ के प्रधान ललित महाजन ने कहा कि एक तरफ कोरोना के कारण सभी कारोबार ठप हैं। लेकिन स्कूल प्रबंधक बच्चों के अभिभावकों को दुखी कर रहे हैं। इनके खिलाफ शिक्षा विभाग को सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल की मान्यता रद्द करनी चाहिए। तभी स्कूल को पता चलेगा कि कैसे बच्चों के अभिभावकों को तंग किया जाता है व दूसरे स्कूलों को भी सबक होगा। डीईओ सर्बजीत सिंह तूर ने कहा कि उन्हें डीसी ने कार्रवाई के आदेश दिए थे कि रायकोट रोड पर स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल बच्चों के अभिभावकों को आनलाइन फीस भरने के लिए दबाव बना रहा है। जिसके चलते उन्होंने तुरंत स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस पर स्कूल ने लिखित में जवाब देते हुए माफी मांगी व कहा कि आगे से वह इस तरह नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल को चेतावनी देकर एक बार छोड़ दिया है, अगर उनकी तरफ से फिर किसी बच्चे के अभिभावक को फोन कर फीस भरने संबंधी कहा तो स्कूल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें