फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा के 19 वर्षीय युवक ने वीरवार देर रात घर में फंदा लगा आत्महत्या कर ली। इसका पता परिजनों को शुक्रवार को सुबह लगा। सूचना मिलते ही थाना सुधार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते शव परिजनों के हवाले कर दिया है। गांव हलवारा निवासी अकाशदीप सिंह (19) पुत्र हरदीप सिंह बीते साल दसवीं कक्षा का छात्र था। लेकिन किसी कारण वह फेल हो गया। इसके बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी, इसका उसे बड़ा मलाल था। बीते एक साल से वह मजदूरी कर रहा था, अब कोरोना संक्रमण के चलते मजदूरी भी बंद हो गई थी। इसलिए परेशान चल रहा था। वीरवार रात को उसका परिवार घर के बाहर सो रहा था, इस दौरान अकाशदीप सिंह ने कमरे में जाकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें