फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगरांव में छात्रा का अपहरण

Thu, 30 Jan 2014 12:34 AM IST
जगरांव (लुधियाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह कार व बाइक सवार युवकों ने ट्यूशन पर जा रही एक छात्रा का घर के बाहर से ही अपहरण कर लिया। सरेआम छात्रा के अपहरण से गुस्साए लोगों ने जगरांव रेलवे रोड पर धरना दिया।
विज्ञापन


साथ ही रेलवे रोड के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। आखिरकार अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को अपहरणकर्ताओं की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया। मामले में एक युवक को नामजद किया गया है। छात्रा के अपहरण को लेकर दिन भर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चल गया है कि अपहरणकर्ता जगरांव के ही निवासी हैं।

इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के कई ठिकानों पर छापामारी भी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस ने मुख्यआरोपी के परिवार के सदस्यों एवं दोस्तों से भी लंबी पूछताछ की। देर शाम तक आरोपियों का सुराग न लगने से गुस्साए लोगों ने थाने मेें पहुंच कर अधिकारियों के साथ लंबी बहस भी की और कार्रवाई में सुस्ती के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन


लोगों के दबाव के बाद पुलिस ने मुख्यआरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह आठ बजे स्थानीय राम नगर मोहल्ला निवासी बीकॉम की छात्रा ट्यूशन जाने के लिए जैसे ही घर से बाहर निकली, कुछ ही दूरी पर स्विफ्ट कार में दो युवकों ने उसे जबरन बैठा लिया।

युवती की चीखें सुन कर उसके पिता पहली मंजिल से बाहर आए, लेकिन तब तक युवक फरार हो चुके थे। घटना के बाद गुस्साए लोगों के साथ स्थानीय विधायक एसआर कलेर भी धरना दिया।

एसएसपी आशीष चौधरी का कहना है कि कुछ दिन पूर्व अदालत ने मामले से संबंधित युवती और आरोपी युवक के विवाह के लिए सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन युवती ने विवाह से इंकार किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें