एटीएम के अंदर लगे गुप्त कैमरे को वह पहचान नहीं सके। इससे वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह लगभग सात बजे बैंक का सफाई सेवक कमलजीत सिंह जैसे बैंक पहुंचा, उसने देखते ही मामले की जानकारी बैंक मैनेजर गुरचरण सिंह माही को दी।
एटीएम लूट की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसएसपी संदीप गोयल तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। एटीएम में 23 लाख 63 हजार एक सौ रुपये थे।
नाकाबंदी कर आसपास के गांवों में छानबीन
इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में नाकाबंदी कर दी है। पुलिस स्विट गाड़ियों को विशेष तौर पर जांच कर रही है। पुलिस ने देहात एरिया में आपराधिक छवि के लोगों की लिस्ट तैयार कर उनके घरों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। कई जगह पर पुलिस डॉग स्क्वायड का इस्तेमाल भी कर रही है। आसपास के एरिया में जितनी भी वीरान जगह है, पुलिस वहां पर सर्च अभियान चला रही है। इसके अलावा टोल प्लाज के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।
शुक्रवार शाम को बैंक ने 24 लाख रुपये एटीएम में डाला थे। दिन के समय बैंक और एटीएम बूथ पर गार्ड रहता है, रात के समय कोई गार्ड नहीं रहता है। इस घटना के संबंध में जितनी भी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद थी, वह पुलिस को दे दी गई है। तीन माह पहले बतौर मैनेजर इस बैंक में ज्वाइन किया है। - गुरचरण सिंह माही, बैंक मैनेजर
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बैंक से सीसीटीवी फुटेज लेकर पुलिस आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही लुटेरों को पुलिस काबू करने में कामयाब होगी। - संदीप गोयल, एसएसपी देहात लुधियाना