फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: सतनाम सिंह और सलमान खान ने एशियाई खेलों में जीता कांस्य पदक

Fri, 25 Sep 2026 10:47 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
जीतने वाले खिलाड़ी को 50 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा : गुरप्रीत बनांवाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरदूलगढ़। हलका सरदूलगढ़ के सतनाम सिंह और उनके साथी सलमान खान ने एशियाई खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। सतनाम सिंह नौसेना में नौकरी करते हैं। उन्होंने जापान के आईची नागोया में एशियाई खेल के रोइंग युगल मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

24 सितंबर को उन्होंने 6 मिनट 13.25 सेकंड के समय से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस जीत से हलके में भारी खुशी है। विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली ने सतनाम सिंह के घर फत्ता मालोका जाकर परिवार को सम्मानित किया। उन्होंने पिता अमरीक सिंह और माता हरजीत कौर को बधाई दी। मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान ने भी उन्हें बधाई भेजी। पंजाब सरकार ने सतनाम सिंह को 50 लाख रुपये देने का एलान किया है।
विज्ञापन

25 एमएएन 1 जेपीजी - सरदूलगढ़ के गांव फत्ता मालोका के सतनाम सिंह के परिवार का सम्मान करते विधायक गुरप्रीत सिंह बनांवाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें